
बरेली, फरीदपुर । थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला को पड़ोस के गांव के रहने वाले दूसरे समुदाय के युवक ने उसे अपने जाल में फंसा कर शुक्रवार की देन रात्रि भाग ले गया महिला अपने साथ अपनी 4 वर्षीय पुत्री को भी ले गई। महिला के पति ने थाना पुलिस को घटना की तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने इस घटना को लेकर कड़ा रोष व्यक्त किया है और थाना पुलिस से आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने की मांग को है। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के पति ने थाना पुलिस को तहरीर बताया है कि उसके पड़ोस के ही गांव सिघाई कला के रहने वाला युवक फिरोज ने उसे अपने जाल में फंसा लिया और उसे वहला फुसला कर शुक्रवार की रात्रि 11:00 बजे कहीं ले गया है उसने अपनी पत्नी को सभी जगह तलाश मगर वह कहीं नहीं मिली उसकी पत्नी अपनी 4 वर्षीय पुत्री को भी अपने साथ ले गई है। उसने आरोपी युवक पर उसकी पत्नी को दूसरे के हाथ बेचने की आशंका जाहिर की है। पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। वही जैसे ही इसकी जानकारी हिंदू संगठनों को हुई तो लोगों में रोष व्याप्त हो गया और इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। वही हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने भी इस घटना की निंदा करते हुए थाना पुलिस से आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो कार्यकर्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे