
एटा ! विश्व हिन्दू परिषद गौ रक्षा विभाग के तत्वावधान में एक बैठक का आयोजन कैम्प कार्यालय शान्ति नगर एटा पर किया गया ! बैठक की अध्यक्षता गौ रक्षा विभाग के प्रान्त अध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने की।बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा यूपी में गोवध निवारण (संशोधन)अध्यादेश 2020 के प्रारूप को कैबिनेट मे मंजूरी देने पर गौ रक्षा विभाग विश्व हिन्दू परिषद व सम्पूर्ण हिन्दू समाज में खुशी की लहर दौड़ गई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए अरविंद चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री का गौ वध को लेकर बहुत ही अहम व ऐतिहासिक फैसला है इस फैसले से गौ वध करने बालों पर लगाम लग सकेगी।हिन्दू समाज में गाय को माता कहा जाता है इसलिए मुख्यमंत्री के इस फैसले की जगह जगह सराहना की जा रही हैं।
अरविंद चौहान ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज एक्शन में दिखे यूपी गौ वध निवारण (संशोधन ) अध्यादेश 2020 के प्रारूप को कैबिनेट ने तत्काल मंजूरी दी, अब गोकशी में 10 साल की सजा मिलेगी, 5 लाख जुर्माना लगेगा, चौराहा पर पोस्टर भी लगेंगे, गोकशी पर ज़मानत रद्द की जाए, बाबा फिर फुल फॉर्म में सभी जिलाधिकारी और एसपी को सख्त निर्देश दिए गए।अब देखना यह है कि जनपदों में कितना पालन हो पायेगा पूरे ब्रज प्रान्त में कुछ जनपदों में अधिकारी व कर्मचारी अपना समय काटने में जुटे हुए हैं इनके लिए भी मुख्यमंत्री को कुछ रणनीति तैयार करनी चाहिए तभी जनपदों में आदेश का पालन सही से हो पायेगा नहीं तो लखनऊ से चला आदेश फाइलों में सिमट के रह जायेगा।
बैठक में, मुकेश राठौर,अतुल कुमार,आक्रोश सिंह, हर्ष राठौर, मोहित यादव,विवेक राठौर, हिमांशु वर्मा, अभिनव चौहान,जितेन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे।