
सामाजिक एवं सूचना अधिकार कार्यकर्ता सुनील खंडेलवाल का प्रयास लाया रंग
————————–
शहर वासियों के लिए जल्द ही न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन के लिए पहुंच पथ का निर्माण कराया जाएगा। विदित है कि दिनांक: 02/06/2025 को सुनील खंडेलवाल के द्वारा न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन तक की पहुंच पथ का निर्माण नहीं हो पाने की शिकायत रेलवे बोर्ड से की गई थी। खंडेलवाल ने अपने पत्र में कहा था की न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन का निर्माण विगत कुछ वर्षों पूर्व हुआ था लेकिन स्टेशन तक जाने हेतु सड़क का निर्माण ढंग से नहीं कराया गया जिसके कारण इस पथ पर अनेकों गड्ढे उभर आए हैं जिससे लोगों को न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के बीचो-बीच अनेकों गड्ढे होने के कारण आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
खंडेलवाल के पत्र पर त्वरित संज्ञान लेते हुए रेलवे बोर्ड ने आवश्यक कार्यवाही की है। पत्रांक W.466/CPGRMS/Engg दिनांक: 12/06/2025 के माध्यम से Divisional Engineers (5), East Central Railway, Dhanbad ने खंडेलवाल को सूचित किया है कि “न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन के लिए पहुंच पथ का पुनर्निर्माण हेतु प्रस्ताव स्वीकृत करने हेतु रेलवे मंडल को भेजा गया है”।
खंडेलवाल ने भरोसा जताया है कि प्रस्ताव जल्द ही स्वीकृत हो जाएगा तथा इस सड़क का पुनर्निर्माण जल्द ही रेल प्रशासन के द्वारा करा लिया जाएगा।
मामले में शीघ्र संज्ञान लेने हेतु खंडेलवाल ने रेल प्रशासन का आभार जताया है।