पटियाली से दो बार विधायक रहे ठाकुर रज्जन पाल सिंह का अचानक निधन

कासगंज

क्षेत्र में शोक की लहर

जनपद कासगंज की राजनीति को गहरा झटका लगा है। पटियाली विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे वरिष्ठ नेता एवं थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के गांव लुहारी खेड़ा निवासी ठाकुर रज्जन पाल सिंह चौहान का आज अचानक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

वही प्राप्त जानकारी के अनुसार, ठाकुर रज्जन पाल सिंह चौहान की तबीयत अचानक बिगड़ी थी।

पूर्व विधायक ठाकुर रज्जन पाल सिंह चौहान ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत जमीनी स्तर से की और जनता के बीच अपनी सादगी, संघर्षशीलता और विकासोन्मुख कार्यों के लिए लोकप्रिय हुए।

वे पटियाली विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक चुने गए और हमेशा आमजन की आवाज को लखनऊ विधानसभा में मजबूती से उठाते रहे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks