
एटा जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।
NH-34 पर अमापुर के लिए जाने वाली लिंक रोड के समीप एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई।
घटना से मौके पर हड़कंप मच गया।
देखते ही देखते पूरा ट्रक आग की लपटों में घिर गया।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची।
प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पूरी घटना की जांच की जा रही है।