65 करोड़ की ब्लैकमेलिंग केस में TV एंकर समेत 2 गिरफ्तार, घर से 34.50 लाख कैश बरामद


नोएडा सेक्टर-58 पुलिस ने 65 करोड़ की ब्लैकमेलिंग साजिश का खुलासा किया है. मामले में शाजिया निसार और आदर्श झा को गिरफ्तार किया गया है, जो मीडिया से जुड़े रहे हैं. दोनों पर यौन उत्पीड़न के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर मोटी रकम मांगने का आरोप है. शाजिया के घर से 34.50 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं. पुलिस अब सिंडिकेट में अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है. दोनों को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है.

नोएडा के थाना सेक्टर-58 पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 65 करोड़ की ब्लैकमेलिंग साजिश का पर्दाफाश किया है. इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान शाजिया निसार और आदर्श झा के रूप में हुई है. दोनों पर आरोप है कि वे एक निजी समाचार चैनल के अधिकारियों को धमकाकर और यौन उत्पीड़न केस में फंसाने की धमकी देकर मोटी रकम की मांग कर रहे थे.

शाजिया निसार के घर से 34.50 लाख कैश बरामद
पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि आरोपी पहले 5 करोड़ रुपये की मांग कर रहे थे, लेकिन बाद में यह रकम बढ़ाकर 65 करोड़ रुपये कर दी गई. आरोपियों द्वारा दिए गए धमकी के ऑडियो और वीडियो भी मौजूद हैं. थाना सेक्टर-58 पुलिस ने शिकायत के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी से पहले शाजिया निसार के घर पर पुलिस द्वारा की गई तलाशी में में 34.50 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं.

पूछताछ में सामने आया है कि शाजिया निसार उसी निजी चैनल Republic TV में एंकर रह चुकी है, जबकि आदर्श झा एक अन्य मीडिया संस्थान Amar Ujala के डिजिटल विभाग में एंकर था. पुलिस अब इस बात की जांच में जुटी है कि कहीं इस ब्लैकमेलिंग सिंडिकेट में और लोग तो शामिल नहीं हैं.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks