विधायक द्वारा बनवाए गए प्रतीक्षालय इन दिनों बदहाल स्थिति में हैं

जनपद एटा के एटा-अलीगंज रोड पर स्थित सोन्सा मोड़ और नगला भोज पर यात्रियों के बैठने के लिए सदर विधायक द्वारा बनवाए गए प्रतीक्षालय इन दिनों बदहाल स्थिति में हैं।

जहां एक ओर सोन्सा मोड़ पर स्थित प्रतीक्षालय में नियमित सफाई न होने के कारण गंदगी और दुर्गंध का माहौल बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर नगला भोज पर स्थित प्रतीक्षालय पूरी तरह से टूट चुका है।

स्थानीय निवासियों और यात्रियों ने शिकायत की है कि सोन्सा मोड़ पर प्रतीक्षालय में कई दिनों से सफाई नहीं हुई है। वहां कूड़ा, धूल और प्लास्टिक की बोतलों से भरी जमीन पर यात्रियों को बैठना मजबूरी बन गया है।

वहीं, नगला भोज में यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया प्रतीक्षालय अब केवल नाम का रह गया है।

छत टूट चुकी है, दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं और बैठने की व्यवस्था पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks