
प्रयागराज। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैनी प्रयागराज के प्रांगण में मेधा फाउंडेशन की तरफ़ से दिनांक 10 जून 2025 को कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी क्षेत्र की छः कंपनियों ने प्रतिभाग किया
(1) सी एन एच इंडिया लिमिटेड ग्रेटर नोएडा
(2) टी डी के नेविटसिस प्राइवेट लिमिटेड मानेसर हरियाणा
(3) टी जी पी ई एल (टाई मैक्स ग्रुप) पलवल हरियाणा
(4) टेक्स कॉर्प प्राइवेट लिमिटेड गुड़गांव हरियाणा
(5) भारत सीट्स लिमिटेड गुड़गांव/ मानेसर हरियाणा
(6) लिवगार्ड एनर्जी टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड मानेसर हरियाणा
मेले में 250 बच्चों ने भाग लिया और साक्षात्कार के आधार पर 82 बच्चों का चयन किया गया।
मेधा फाउंडेशन की तरफ़ से रायशा सिंह, आयुष और निदेशालय की तरफ़ से शशांक यादव उपस्थित रहे।
मेले को सकुशल सम्पन्न कराने में अजय कुमार प्लेसमेंट प्रभारी, शहज़ाद अहमद ख़ान सहायक प्लेसमेंट प्रभारी, मोहनीश कुमार कार्यदेशक राम समुझ सुरक्षा प्रभारी, अशोक कुमार पटेल सहायक सुरक्षा प्रभारी, संजीव कुमार आर्य कार्यदेशक, भूपेंद्र कुमार यादव, उमर कादरी, राम किशोर यादव, अश्वनी कुमार, राजकुमार मौर्य, सूर्यमणि ने सराहनीय कार्य किया।
राम आसरे