गौरव नगर ईदगाह में अकीदत के साथ अदा की गई बकरीद की नमाज

सोनभद्र

चोपन। शनिवार को नगर के गौरव नगर स्थित ईदगाह पर ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज अकीदत और भाईचारे के साथ अदा की गई। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग पारंपरिक परिधान में ईदगाह पहुंचने लगे। समय पर इमाम मोहम्मद रमजान कादरी की अगुवाई में नमाज अदा की गई, जिसके बाद मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और आपसी सौहार्द की दुआ मांगी गई। नमाज के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर पर्व की मुबारकबाद दी गई। बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला, वे नए कपड़े पहनकर ईदगाह पहुंचे और पर्व की रौनक में शामिल हुए। बकरीद के मौके पर कुर्बानी का सिलसिला भी पूरे दिन चलता रहा।इस दौरान ईदगाह के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल तैनात रहा ताकि कोई असुविधा न हो। नगर पंचायत की ओर से साफ-सफाई और पानी की समुचित व्यवस्था की गई थी।बकरीद के इस पावन पर्व पर समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों ने मुस्लिम समुदाय को बधाई दी और आपसी एकता एवं भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks