
एटा ! जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शस्त्रों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बागवाला पुलिस द्वारा आज शनिवार को समय करीब 12.06 बजे चेकिंग के दौरान अलीगंज मार्ग काली नदी पुल के पास से एक अभियुक्त हरदीप पुत्र रघुराज निवासी ग्राम वेंदुला को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना बागवाला पर मु0अ0सं0 102/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।