आय से अधिक संपत्ति के मामले में इंस्पेक्टर नरगिस ने दी सफाई

बरेली । स्थानीय सीआईडी दफ्तर में तैनात इंस्पेक्टर नरगिस खान ने मेरठ में दर्ज आय से अधिक संपत्ति के मामले में सफाई दी है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा प्रकोष्ठों व इकाइयों में तैनात रहीं। ऐसे में आय से अधिक संपत्ति का आरोप बेमतलब है। सारी रकम उनके पति सुरेश यादव की है। वह शराब व तेल कारोबारी हैं और हर साल लाखों रुपये आयकर भी जमा करते हैं।
वर्ष 1990 बैच की दरोगा नरगिस खान बरेली में वर्ष 2018 से तैनात हैं। उनकी नियुक्ति पुलिस सहकारिता प्रकोष्ठ में थी, जो पिछले साल सीआईडी में समाहित हो गया और इसका दफ्तर एडीजी जोन परिसर में आ गया। नरगिस खान का फरवरी 2026 में रिटायरमेंट है। नरगिस ने बताया कि उनके बैच के इंस्पेक्टर वर्श 2018 में सीओ बन गए, पर उमा देवी की लगातार शिकायतों की वजह से उनका प्रमोशन तक अटक गया है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks