कारागार नैनी में पौधा लगाकर वातावरण, पर्यावरण को स्वच्छ रखने का दिया गया संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय कारागार नैनी में पौधा लगाकर वातावरण, पर्यावरण को स्वच्छ रखने का दिया गया संदेश

प्रयागराज। गुरुवार को जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज संजीव कुमार के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय कारागार, नैनी, प्रयागराज में समस्त कारागार कर्मचारियों व बारह जनपदों के विधि छात्र/छात्राओं के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। दिनेश कुमार गौतम, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज द्वारा केंद्रीय कारागार में पेड़ लगाकर वातावरण और पर्यावरण को प्रदूषित न होने के संबंध में दिशा निर्देश प्रदान करते हुए सबको विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर बधाई दी। जेल अधीक्षक रंग बहादुर पटेल, डिप्टी जेलर के. बी. सिंह, विकास गुप्ता चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल, श्रीमती सुषमा शुक्ला सदस्य सीडब्लूसी व अन्य जेल कर्मचारियों के साथ साथ छात्र/ छात्राओं द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज दिनेश कुमार गौतम द्वारा पर्यावरण दिवस की उपयोगिता के बारे में बताया गया। रंगबहादुर पटेल, विकास गुप्ता, लवलेश त्रिपाठी द्वारा भी उपस्थित बंदियों व छात्र छात्राओं को पर्यावरण की उपयोगिता के बारे में बताया गया। इस अवसर पर श्री धनंजय, अखिलेश डिफेंस काउंसिल व अन्य लोग उपस्थित रहे।
राम आसरे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks