डॉ सर्वेश कुमार एवं डॉ एस.सी. नागर प्रमोशन पाकर बने एसीएमओ

एटा ! मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उमेश कुमार त्रिपाठी के अधीन पिछले लगभग 4 वर्षों से उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्य करते हुए विभागीय योजनाओं का सफलतम संचालन करने वाले सिंघम के नाम से विख्यात डॉ. सर्वेश कुमार एवं डॉ.एस.सी.नागर को उत्तर प्रदेश शासन ने उत्तर प्रदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा नियमावली 2020 (यथा संशोधित) में उल्लिखित प्रावधानों के अंतर्गत तात्कालिक प्रभाव से लेवल 3 से लेवल 4 में संयुक्त निदेशक ग्रेड पर पदोन्नति करते हुए डिप्टी सीएमओ से अब एसीएमओ बनाया है ! खबर की भनक लगते ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.राम मोहन तिवारी , डॉ राम सिंह, डॉ सुधीर मोहन ,प्रभारी डीएमओ लोकमन सिंह सहित कर्मचारी एवं शुभचिंतकों द्वारा प्रमोशन पाने वाले दोनों ही अधिकारियों को मिष्ठान खिलाते हुए बधाइयां दी गयी हैं !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks