इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ज्वाइंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा को सस्पेंड कर दिया है

नई दिल्ली

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ज्वाइंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा को सस्पेंड कर दिया है। उन्हें पश्चिम बंगाल में अटैच किया गया।

योगेंद्र पर आरोप है उन्होंने डिप्टी कमिश्नर गौरव गर्ग पर हमला किया। गौरव की तहरीर पर पुलिस में FIR हुई है। जिसकी सुस्त जांच लखनऊ पुलिस कर रही है।

यूपी ईस्ट सर्किल, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में बदनाम क्षेत्र बनता जा रहा है। जहां भ्रष्टाचार, अराजकता, वसूली, उत्पीड़न, आपराधिक कृत्य और विभागीय मुख्यालय ऑफिस से फर्जी नौकरी देने के बड़े गिरोह तक चलाए जाते हैं।

सूत्रों के मुताबिक वित्त मंत्रालय ने अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के बदनामशुदा सर्किल, यूपी ईस्ट का वर्टिकल ऑपरेशन करने का मन बना लिया है। केंद्र सरकार की अन्य एजेंसियों को भी इसके लिए सतर्क कर दिया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks