पुलिस ने नौ दिन बाद लिखी रिपोर्ट

जब पीडित लक्ष्मी नारायण ने knls न्यूज के जिला संवाददाता से लगाई न्याय कि गुहार चैनल पर खबर चलने के बाद पुलिस महकमा मे मची खलबली पीडित को बुलाकर दर्ज कि गई रिपोर्ट

पुलिस ने नौ दिन बाद लिखी रिपोर्ट

एटा उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में मुख्यालय पर 25 मई को ब्राह्मण समाज द्वारा निकाली गई शोभायात्रा के दौरान भीड़ में शामिल हो एक जेब कट को जेब काटते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। जिससे लोगों ने 8500 रुपए मौके से बरामद कर लिए गए। इसी बीच उसका दूसरा साथी 11500 रुपए लेकर भाग गया।
पीड़ित लक्ष्मी नारायण तथा अन्य समाज के लोगों ने चोर को पकड़कर प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह को कार्रवाई हेतु सौंप दिया गया।
शोभायात्रा के दूसरे दिन जब पीडित थाने गया तो उसे इंस्पेक्टर नहीं मिले साथ ही पता चला कि पुलिस द्वारा उक्त जेवकट को रात में ही छोड दिया गया तभी से पीड़ित अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए चक्कर लगा रहा था उसने पुलिस से न्याय न मिला तो फिर पीड़ित लक्ष्मी नारायण ने एशियन न्यूज के जिला संवाददाता को अपना पूरा मामला बताया संवाददाता ने खबर चैनल पर चलने के बाद दर्ज की गई रिपोर्ट अब देखना यह है कि पीडित लक्ष्मीनारायण के पैसे वापस दिलाने का शहर कोतवाल ने दिया अश्वासन। पीड़ित व्यक्ति लक्ष्मी नारायण ने बताया कि वह 25 मई को नगर मुख्यालय पर निकाली जा रही परशुराम जी की की शोभायात्रा में शामिल था उसी समय दो जेव कटों ने उसकी पेंन्ट की जेब में रखे 20 हजार रुपये निकाल लिए उसी समय मैने उसका हाथ पकड लिया उसके हाथ में से हमने 8500 रुपये उसी समय बरामद कर लिए इसी बीच मौका पाकर उसका दूसरा साथी 11500 रुपये लेकर भाग निकला।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks