भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर संबंधित आवेदन विद्युत विभाग को दी

गिरिडीह नगर निगम अंतर्गत वार्ड 6 में भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर संबंधित आवेदन विद्युत विभाग को दी

गिरिडीह नगर निगम के वार्ड संख्या 6 खरियाेडीह डैम के पास बेड़ा बस्ती एवं डैम के पास निवास करने वाले उपभोक्ताओं के लिए लखारी ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था थी लेकिन लखारी से बेड़ा की दूरी अधिक होने एवं अधिक उपभोक्ता होने के कारण भोल्टेज की कमी को देखते हुए उस समय नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं रहने के कारण बिरहोर छात्रावास के पास लगे ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति हेतु तात्कालिक व्यवस्था की गयी ,लेकिन उक्त ट्रांसफार्मर से भी ज्यादा उपभोक्ता होने के कारण अधिक लोड हो जाने से भोल्टेज में कठिनाई हो रही है , साथ ही प्रायः ऐसा देखा जा रहा है की इस भीषण गर्मी में नगर मे बार-बार विद्युत आपूर्ति में कटौती होने से जनता की हो रही परेशानियों के साथ छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन सहित अन्य कार्यो में भी बाधा हो रही है,
उपरोक्त कठिनाइयों को देखते हुए विद्युत कार्यालय डांडीडीह में सेवानिवृत्ति इंजीनियर विनय कुमार सिंह भाजपा नेता, भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य श्री वासुदेव राम चंद्रबंसी , राहुल तांती , अविनाश स्वर्णकार के साथ सकील आलम विद्युत अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन के साथ वार्ता एवं महाप्रबंधक प्रतोष कुमार विद्युत विभाग से दूरभाष पर बात कर वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए बेड़ा बजरंगबली मंदिर के पास 200 के भी ए का नया ट्रांसफार्मर के प्रतिस्ठापन एवं नगर में हो रहे विद्युत अवरोध को ठीक कर सुचारू ढंग से विद्युत आपूर्ति करने हेतु वार्ता की गई ,इस संबंध में इंजीनियर विनय कुमार सिंह द्वारा बताया गया की उपरोक्त दोनों समस्याओं के संबंध में सकारात्मक बात हुयी.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks