शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए पुलिस कर्मियों को लगवाई गई दौड़

जनपद एटा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में शुक्रवार परेड की ली गई सलामी।

शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए पुलिस कर्मियों को लगवाई गई दौड़।

आगामी रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन स्थित आर0टी0सी बैरक व अन्य व्यवस्थाओ को चैक किया गया।

दिनांक 23 मई 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह द्वारा पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा परेड में सम्मिलित सभी पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए सभी अधिकारी / कर्मचारीगणों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की निर्धारित वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया गया। निरीक्षण के पश्चात सभी पुलिस कर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई। परेड के दौरान अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई। परेड के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पीआरवी-112 के वाहनों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में महोदय द्वारा प्रत्येक वाहनों के लाईट, हुटर व पीए सिस्टम आदि की गहनता से चेकिंग की गयी तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण/सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग की गयी। रिस्पॉन्स टाइम सही रखने हेतु सख्त हिदायत दी गयी।
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा मेंस, कैंटिन, बैरक , पुलिस आवासीय परिसर, नवनिर्मित पुलिस बैरक तथा रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन एटा का निरीक्षण कर परिसर की समग्र व्यवस्था, बैरक, आरटीसी एवं जेटीसी सेंटर आदि की चल रही तैयारियों का जायजा लिया गया। रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के लिए सभी मूलभूत सुविधाओं की कमियों की पूर्ति कर सही ढंग से व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तत्पश्चात पुलिस लाइन के आदेश कक्ष मे सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए क्वार्टर गार्द की सुरक्षा के संबंध मे गार्द कमांडर को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। सभी कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ साथ उनके रहने खाने-पीने एवं अन्य समास्याओं के सम्बन्ध में जानकारी कर समस्या का निराकरण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
परेड के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजकुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री योगेन्द्र सिंह,क्षेत्राधिकारी नगर श्री अमित कुमार राय,क्षेत्राधिकारी सदर श्री संजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सकीट सुश्री कीर्तिका सिंह प्रतिसार निरीक्षक श्री किशनलाल गौतम सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks