एटा में दबंगई का नंगा नाच! पुलिस पर बरसे ईंट-पत्थर, बाइक में लगाई आग

एटा में दबंगई का नंगा नाच! पुलिस पर बरसे ईंट-पत्थर, बाइक में लगाई आग

बदमाशी का नाम चले और एटा का जिक्र ना हो — ऐसा कैसे हो सकता है! एटा के थाना बागवाला क्षेत्र से आई है एक ऐसी सनसनीखेज घटना जिसने पूरे प्रशासन को हिलाकर रख दिया है। दबंगई का वो चेहरा सामने आया है, जहाँ कानून के रक्षक खुद को बचाते नजर आये।

यह तस्वीरें हैं एटा के उद्देत्त गांव की, जहां एक दबंग दलवीर ने पहले तो एक आम नागरिक का सर फोड़ दिया… और फिर उसकी बाइक को आग के हवाले कर दिया। आग की लपटें उठ रही थीं, धुआं आसमान छू रहा था — लेकिन दबंग की हैवानियत अभी खत्म नहीं हुई थी।

जब गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी, तो बागवाला थाने की टीम मौके पर पहुंची… लेकिन जो हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया। दलवीर ने पुलिस पर ही कर दिया हमला! ईंट-पत्थरों की बरसात शुरू हो गई। एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया और बाकियों को जान बचाकर भागना पड़ा।

“हम पुलिस को बुलाए थे बचाने के लिए, लेकिन दबंग दलवीर ने तो पुलिस को भी नहीं छोड़ा। सबके सामने ईंट-पत्थर मारे, बाइक जला दी।” — स्थानीय ग्रामीण

सबके सामने पुलिस को पीटा गया, सबके सामने बाइक को फूंका गया — और पुलिस सिर्फ मूकदर्शक बनी रही। ये घटना न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती है, बल्कि सिस्टम की लाचारी को भी उजागर करती है।

सवाल ये है कि एटा में दबंगों का मनोबल इतना क्यों बढ़ गया है? क्या पुलिस अब खुद को भी नहीं बचा सकती? और आखिर दलवीर जैसे गुंडों पर लगाम कौन लगाएगा? प्रशासन से जवाबदेही तय करने का वक्त आ गया है।

(दैनिक भास्कर संवाददाता एटा प्रवीन कुमार भारद्वाज)

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks