सुभाष टावर(घण्टाघर) पर पिंक बूथ का उद्घाटन किया गया

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर महोदय द्वारा सुभाष टावर(घण्टाघर) पर पिंक बूथ का उद्घाटन किया गया


शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश
आज दिनांक 05.05.25 को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर महोदय द्वारा सुभाष टावर(घण्टाघर),थाना सदर बाजार क्षेत्रान्तर्गत पर पिंक बूथ का उद्घाटन किया गया जहां केवल महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी। इसका उद्देश्य महिलाओं को त्वरित पुलिस सहायता प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि महिलाएं यहां न केवल सहायता प्राप्त कर सकती हैं, बल्कि यदि वे असुरक्षित महसूस करें, तो कुछ देर आराम भी कर सकती हैं।
कार्यक्रम के दौरान, महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर-1090, आपातकालीन सेवा-112, और अन्य हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही, मिशन शक्ति और साइबर क्राइम से जुड़ी जागरूकता अभियान की जानकारी भी साझा की गई।
यह पहल मिशन शक्ति के तहत की गई है, जिससे महिलाओं को बिना किसी झिझक के अपनी समस्याएं साझा करने का अवसर मिलेगा।रिपोर्ट राहुल गुप्ता

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks