एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद देशी तमन्चा व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद

कासगंज ! पुलिस अधीक्षक कासगंज सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज राजेश भारती के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध शस्त्रों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री आंचल चौहान के नेतृत्व में थाना कासगंज पुलिस द्वारा देर रात चैकिंग के दौरान एक अभि0 खूँटी उर्फ नाजिम पुत्र नूरमोहम्मद उर्फ टम्पू निवासी नदरई थाना को काली नदी से नदरई की ओर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिसके कब्जे से एक अदद देशी तमन्चा व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं। इस संबंध में थाना कासगंज पर मु0अ0सं0 329/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks