कुं. दीपा चतुर्वेदी होंगी पन्ना जिले में पवई तहसील की तहसीलदार

*!!.कुं. दीपा चतुर्वेदी होंगी पन्ना जिले में पवई तहसील की तहसीलदार: देवेंद्रनगर तहसील में रही पदस्थ.!!* *मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने तहसील पन्ना में तहसीलदार रहने के दौरान कुं. दीपा चतुर्वेदी के प्रशासनिक कार्यों की प्रशंसा* * छतरपुर* भोपाल l नायब तहसीलदार कुं. दीपा चतुर्वेदी का स्थानांतरण पन्ना जिले में पवई तहसील में तहसीलदार पद पर किया गया है l वह देवेंद्रनगर तहसील में तहसीलदार थी, प्रशासनिक कार्यों को करने के साथ जनता की समस्याओं को सुना है l इसके पहले पन्ना जिले में पन्ना तहसील में पदस्थ रहकर तहसीलदार कुं. दीपा चतुर्वेदी ने जिले में कोरोना वायरस महामारी से लोगों को जागरूक किया l उन्होंने गरीबों की मदद के लिए स्वयं राहत कोष में जमा की l मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा तहसीलदार कुं. दीपा चतुर्वेदी के प्रशासनिक कार्यों की प्रशंसा की l तहसील देवेंद्रनगर पहुंचकर तहसीलदार कुं. दीपा चतुर्वेदी ने उत्कृष्ट कार्य किए l उन्होंने हमेशा प्रशासनिक कर्मचारियों एवं पटवारियों को हिदायत दी कि जनता का कार्य समय पर करें, हितग्राहियों को किसी भी प्रकार की समस्या को सामना न करना पड़े l तहसीलदार कुं. दीपा चतुर्वेदी ने स्वयं क्षेत्र की जनता की समस्याएं सुनी और तत्काल समस्याओं का समाधान किया l स्थानांतरण सूची में निकेत चौरसिया तहसीलदार गुन्नौर, राजेंद्र सिंह तहसीलदार देवेंद्रनगर, रविशंकर शुक्ला प्रभारी तहसीलदार सिमरिया, संदीप सिंह प्रभारी तहसीलदार बिसानी, उमेश तिवारी प्रभारी तहसीलदार शाहनगर किया गया है l

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks