चीन से तनाव के बीच भारत ने बढ़ाया सैन्य ताकत, सारंग गन का किया सफल टेस्टिंग

चीन से तनाव के बीच भारत ने बढ़ाया सैन्य ताकत, सारंग गन का किया सफल टेस्टिंग

भारत और चीन के बीच लद्दाख स्थित वास्तविक नियंत्रण रेखा पर लगातार जारी तनातनी के बीच भारतीय सेना के लिए और देश के रक्षा क्षेत्र के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. कुछ महीने पूर्व ही मध्य प्रदेश के जबलपुर के एलपीआर रेंज में चल रही ताकतवर 155 एमएम सारंग गन की टेस्टिंग सफल हो गई है. जबलपुर के एलपीआर रेंज में इन उन्नत तोपों का परीक्षण लंबे समय से किया जा रहा था. खास बात यह है कि जबलपुर के जीसीएफ याने गन कैरिज फैक्ट्री और वीएफजे याने व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर में इन तोपों के अपग्रेडेशन का काम चल रहा है.

आने वाले 3 सालों में 300 सारंग तोप भारतीय सेना को सौंपी जानी है. पहली खेप में 7 सारंग लगभग पूरी तरीके से सफल पाई गई हैं. इस सिलसिले में सेना के अफसरों ने इस ताकतवर तोप की बेजोड़ ताकत को भी देखा है. एलपीआर रेंज में जब इसका परीक्षण किया गया तो यह हर मानकों में सफल हुई है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks