सीधी में भ्रष्टाचार उजागर करने वाले पत्रकार का घर जलाया, कांग्रेस ने बताया अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला


मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शनिवार रात एक पत्रकार के घर आग लगा दी गई। आरोप है कि उन्होंने क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर किया था। इसीलिए उनके घर को आग के हवाले कर दिया गया। पीड़ित रवि पांडे ने बताया कि रात तकरीबन 8 बजे जब घर में आग लगी उनकी मां घुटने में तेल लगा रही थी। भाभी घर में काम कर रही थी और भतीजा असाइनमेंट लिख रहा था। मां ने देखा कि घर में अचानक आग लग गई। शोर-शराबा सुनकर बगल के चाचा और पड़ोसी पहुंचे। लेकिन तब तक मकान का अधिकांश हिस्सा जलकर राख हो गया।
पीड़ित रवि पांडे ने बताया कि आग लगाने वालों में चार लोगों के नाम है। जिनमें से एक व्यक्ति ने तीन दिन पहले उन्हें धमकी भी दी थी। इसकी रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद है। उन्होंने कहा कि इस आग से मेरा पूरा परिवार झुलस सकता था। लेकिन रात ज्यादा नहीं हुई थी। इस कारण सभी जग रहे थे और जान बचाकर घर से बाहर भागे।
घटना को लेकर एसपी डॉ. रविंद्र वर्मा ने बताया कि
मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks