भू-माफिया टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभागार में एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न


गौतम बुद्ध नगर 03 अप्रैल, 2025 उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप भू-माफियाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आज डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभागार में एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक संपन्न हुयी। जिलाधिकारी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्त उप जिलाधिकारी गण एवं पुलिस के अधिकारीगण पुराने भूमाफियाओं की स्कूटनी कर ले और नये भूमाफियाओं को चिन्हित करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित करें। यदि कहीं पर भी भूमाफियाओं के द्वारा अवैध निर्माण या भूमि पर कब्जे का प्रकरण संज्ञान में आता है, तो तत्काल एसडीएम, पुलिस एवं प्राधिकरण के अधिकारी गण संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि तहसील, प्राधिकरण एवं पुलिस के अधिकारीगण संयुक्त रूप से वृहद स्तर पर अभियान चलाकर भूमाफियाओं के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने भू-माफिया की समीक्षा करते हुए ग्राम सौहरखा जाहिदाबाद में ग्राम सभा की भूमि पर प्लाटिंग करने व भोले भाले लोगों को फुसला कर प्लाट बेचने वाले सक्रिय भू-माफिया बबलू पुत्र देवपाल, संदीप यादव पुत्र प्रेम सिंह, देवेन्द्र पुत्र डालचंद निवासी तिगरी, शेरपाल पुत्र लक्ष्मण निवासी बहलोलपुर, बिजेन्द्र पुत्र झगडू निवासी ग्राम हैवतपुर को भूमाफिया के रूप में चिह्नित करते हुए इनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा एवं ऐसे भू-माफिया, जिनके विरुद्ध अभी तक कोई कार्यवाही प्रस्तावित नहीं की गई है, उनके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए संबंधित अधिकारीगण रिपोर्ट उपलब्ध कराने की कार्यवाही करें। इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा, उप जिलाधिकारी सदर चारुल यादव, डिप्टी कलेक्टर विवेक भदोरिया, नगर मजिस्ट्रेट विवेकानंद मिश्र तथा तहसील के अन्य अधिकारी गण, पुलिस एवं अन्य संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks