आमजन में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने के उद्देश्य से थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत किया फ्लैग मार्च

एटा

एटा–वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में आगामी त्योहार ईद व नवरात्रि के दृष्टिगत एडीम प्रशासन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा दंगा नियन्त्रण स्कीम को किया लागू,आमजन में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने के उद्देश्य से थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत किया फ्लैग मार्च।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में, आगामी त्योहार ईद व नवरात्रि के दृष्टिगत एडीम प्रशासन श्री सत्य प्रकाश व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजकुमार सिंह, एसडीम श्री राजुकमार मौर्य, एसडीएम श्री विमल कुमार, द्वारा जनपद में थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, तथा आम जन में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया तथा दंगा नियन्त्रण स्कीम को लागू किया गया । अन्य सुरक्षा की दृष्टि से सोशल मीडिया पर कडी नजर रखी जा रही है यदि कोई सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह/भ्रामक सूचना फैलाता हुआ या झूठी सूचना प्रसारित करता हुआ पाया जाएगा उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने हेतु शख्त हिदायत दी गयी है। तथा सभी से सौहार्द बनाए रखने की अपील की गयी>

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks