
ब्रेकिंग न्यूज़ -एटा,आज शनिवार की प्रातः लगभग 8:15 पर कोतवाली नगर के पुलिस चौकी पटियाली गेट क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला रामलीला मडी स्थित मनोज जैन इनकम टैक्स एडवोकेट के तीन मंजिला आवास में विद्युत के शॉर्ट सर्किट से लगी भयंकर आग, समय से पहुंची कोतवाली नगर पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा अपने संसाधनों से आग पर लगभग आधा घंटे में काबू पाया गया तथा तीन मंजिला आग से सुलगती हुई बिल्डिंग में फसी मनोज जैन एडवोकेट की धर्मपत्नी एवं उनकी पुत्री को फायर ब्रिगेड के एफएसओ केतन द्वारा नसैनी के माध्यम से सुरक्षित नीचे उतारा गया। भयंकर आग को बुझाने के लिए आसपास के सैकड़ो लोगों ने फायर ब्रिगेड एवं पुलिसकर्मियों की पूरी हेल्प की, उक्त घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है ,किंतु परंतु अनुमान लगाया जा रहा है के घर में रखें तमाम कीमती सामान जो जलकर राख हो गया, उससे कई लाखों रुपए की नुकसान होने की बात कही जा रही है ,इधर मनोज जैन एडवोकेट के घर में स्थित कार्यालय में रखी अनगिनत फाइलें भी जलकर राख हो गई हैं घटनास्थल पर देखने वालों का भीड़ लगी हुई है !