
व्यापारियों ने फूलों की होली के साथ होली मिलन का आयोजन किया।
उत्तर प्रदेश उद्योग एवं व्यापार मंडल की ओर से सोरों गेट पर नगर अध्यक्ष जितेन्द्र वार्ष्णेय के प्रतिष्ठान पर जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र वार्ष्णेय की अध्यक्षता में एक बैठक सम्पन्न हुई जिसमें जितेन्द्र वार्ष्णेय को सर्व सम्मति से पुनः नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया और वार्ष्णेय सभा कासगंज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविंद वार्ष्णेय को युवा व्यापार मंडल का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया इस अवसर पर ज्ञान प्रकाश गुप्ता , प्रदीप गुप्ता हिना ,सुनील वार्ष्णेय , मोहम्मद फारुख , मनोज पाण्डेय ,डा. विकास गुप्ता , बृजभान सिंह यदुवंशी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।