
UP APC शाखा में सचिव पद पर तैनात वर्ष 2008 बैच के आईएएस सुखलाल भारती बीते दिवस 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो गए।
श्री भारती पूर्व में एटा में जिलाधिकारी रह चुके हैं। इन्होंने 12 जुलाई 2019 को जनपद एटा में डीएम का पदभार ग्रहण किया और 11 फरवरी 2021 को एटा से इनका तबादला हो गया।
जनपद एटा में DM रहते हुए श्री भारती ने तमाम औचक निरीक्षण किए। कोई विभाग ऐसा नहीं रहा, जिसमें इन्होंने छापामार कार्यवाही न की हो। इनकी छापामार कार्यशैली से जिले के हर एक विभाग में हड़कम्प का आलम था।
श्री भारती क़े तबादले क़े बाद जिले में औचक निरीक्षण होते नज़र नहीं आए। वर्तमान में सरकारिया दफ्तरों में औचक निरीक्षण न होने के कारण विभाग विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों में कार्यशैली में शिथिलता दिखाई देती है। रिपोर्ट: जेपी वर्मा पत्रकार