सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए दो अभियुक्तों को 1630 रुपए तथा सट्टा पर्ची तथा पेन सहित किया गया गिरफ्तार

एटा– थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए दो अभियुक्तों को 1630 रुपए तथा सट्टा पर्ची तथा पेन सहित किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्ष एटा श्री श्याम नारायन सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजकुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में जुआ तथा सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दिनांक 04.03.2025 को समय करीब 20.10 बजे शिवगंज आर्य नगर से सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0स0 98/2025 धारा 13 जी एक्ट पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता

  1. महेश गुप्ता पुत्र ज्ञानप्रकाश गुप्ता
  2. रिषभ पुत्र महेश गुप्ता निवासीगण म0नं0 378 शिवगंज आर्य नगर थाना कोतवाली नगर जिला एटा।

बरामदगी का विवरण-

  1. 1630 रूपए,एक पैन,एक सट्टा पर्चा।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-

  1. प्र0नि0 श्री अमित कुमार कोतवाली नगर एटा
  2. उ0नि0 श्री नरेन्द्र कुमार
  3. का0 जयवीर सिंह
  4. का0 पिन्टू।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks