वांछित आरोपी घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा –वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्यामनारायण सिह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अपराध एटा योगेन्द्र सिंह के आदेश के अनुपालन में क्षेत्राधिकारी अलीगंज सुधांशु शेखर के निकट पर्यवेक्षण में थाना नयागांव पुलिस द्वारा जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी को घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है।

घटना का विवरण:-
दिनांक 22.02.2025 को वादी जितेन्द्र सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी ग्राम नगला झम्मन थाना नयागांव जनपद एटा द्वारा इस आशय की लिखित सूचना दी कि दिनांक 22.02.2025 समय 10.30 बजे अभि0गण 1. नेत्रपाल पुत्र ध्रुव सिंह व 2.क्षत्रपाल उर्फ पिन्टु पुत्र ध्रुव सिंह निवासीगण ग्राम नगला झम्मन थाना नयागांव जनपद एटा द्वारा वादी के भाई के ऊपर जान से मारने नियत से गोली मार देने के सम्बन्ध में तहरीर दी थी। इस सूचना पर थाना नयागांव पर मु0अ0सं0 17/25 धारा 109 बीएनएस बनाम नेत्रपाल आदि 02 नफर अभियुक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी का विवरण-
आज दिनाँक 04.03.2025 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना नयागांव पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित अभियुक्त नेत्रपाल पुत्र ध्रुव सिंह निवासी ग्राम नगला झम्मन थाना नयागांव जनपद एटा को करनपुर चौराहे से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की निशादेही पर काली नदी के पास खजूर के पेड के पास से घटना में प्रयुक्त एक अवैध तंमचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है। मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1- नेत्रपाल पुत्र ध्रुव सिंह निवासी ग्रामं नगला झम्मन थाना नयागांव जनपद एटा

बरामदगी-
1- 01 अवैध तमंचा मय खोखा कारतूस 315 बोर
2-01 जिन्दा कारतूस 315 बोर

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
1- थानाध्यक्ष रितेश ठाकुर
2- उ0नि0 कैलाशनाथ
3- का0 मनोज कुमार
4- कां0 गौरव कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks