
केंद्रीय सूचना आयोग, नई दिल्ली की सुनवाईयों की लाइव स्ट्रीमिंग दिखलाने की माँग।
जाने-माने सूचना अधिकार कार्यकर्ता सुनील कुमार खंडेलवाल ने भारत सरकार से निवेदन किया है कि जिस प्रकार से माननीय उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालयों की कार्रवाइयों की लाइव स्ट्रीमिंग दिखलाई जाती है उसी तरह से शासन-प्रशासन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने वाली संस्था केंद्रीय सूचना आयोग, नई दिल्ली की कार्रवाइयों की लाइव स्ट्रीमिंग अब तक नहीं दिखलाई जा रही है।
खंडेलवाल ने व्यापक जनहित में सरकार से निवेदन किया है की केंद्रीय सूचना आयोग, नई दिल्ली में हो रही सुनवाईयों की “लाइव स्ट्रीमिंग” दिखलाने की व्यवस्था की जाए ताकि पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित रहे तथा लोग अधिक से अधिक सूचना कानून के बारे में जान सके।
खंडेलवाल के पत्र को वरिंदर कौर भल्ला, उप-सचिव, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, भारत सरकार, नई दिल्ली के पास आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रसारित कर दिया गया है।
खंडेलवाल ने इसकी जानकारी अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री श्री अमित शाह एवं राहुल गांधी सहित अन्य लोगों को देते हुए इस अति संवेदनशील मामले में संज्ञान लेने हेतु निवेदन किया है।
खंडेलवाल ने भरोसा जताया है की व्यापक जनहित में इस अति उपयोगी एवं अचूक कानून के प्रचार-प्रसार हेतु जल्द ही सरकार के द्वारा केंद्रीय सूचना आयोग, नई दिल्ली की कार्रवाइयों की Live streaming दिखलाने के संबंध में जल्द ही निर्णय ले लिया जाएगा।