
गिरिडीह:- आज झारखंड राज्य महिला जलसहिया कर्मचारी संघ जिला शाखा गिरिडीह की बैठक किरण पब्लिक स्कूल कोलडिहा गिरिडीह में प्रदेश मुख्य संरक्षक श्री अशोक कुमार सिंह की निगरानी में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्रीमती दिव्या देवी ने की तथा संचालन जिला मन्त्री सरिता देवी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सितारा प्रवीन ने अपने विचार रखे।बैठक में जलसहिया संबंधी विभिन्न समस्याओं की चर्चा हुई बैठक में विभिन्न प्रखंडों से आई हुई जलसहिया ने उपस्थिति दर्ज की।
आज की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व का बकाया 24000 रुपए एवं प्रोत्साहन राशि अब तक प्राप्त नहीं हो पाई है एवं मोबाइल की राशि का आवंटन सरकार से प्राप्त होने के बावजूद भुगतान में जान बूझकर विलंब किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में 03 मार्च 2025 को कार्यपालक अभियंता १ एवं २ के समक्ष धरना कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा इसकी सूचना विभागीय मंत्री एवं उच्च अधिकारी को आज ही भेज दी जाए।
प्रस्ताव पारित किया कि कविता भारती जलसहिया देवरी प्रखंड के परसाटांड पंचायत के ग्राम बजगुन्दा को एक साजिश के तहत कार्यालय एवं प्रखंड वास समन्वयक एवं मुखिया के साठ गांठ से हटाकर अवैध राशि लेकर नई जलसहिया की नियुक्ति की गई है उसके विरुद्ध उच्च अधिकारी को आज ही पत्र भेजा जाए।
प्रस्ताव संख्या 3 में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राज्य नेतृत्व एक सप्ताह के अंदर राज्य स्तरीय दौरा कार्यक्रम निर्धारित करें ताकि की भावनात्मक रूप से सभी जिलों का बकाया मानदेय दिलाने के लिए आंदोलनात्मक कार्रवाई की जा सके।
प्रस्ताव संख्या 4 द्वारा कहा गया कि आज की बैठक राज्य सरकार से मांग करती है की मानदेय भुगतान में अगर राशि की कमी है तो ऐसी स्थिति में राज्य की तमाम जलसहिया को मईयां सम्मान योजना में शामिल कर दिया जाए और भुगतान की व्यवस्था की जाए।
बैठक में विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष मुख्य रूप से मौजूद थी जिनमें सुनीता देवी, बंदनी देवी, नीतू देवी, पूनम देवी, सीता देवी, सुनीता कुमारी, नीतू यादव,सोनी देवी सुमा मरांडी, अनीता देवी इत्यादि ने अपने विचार रखे।