20 पव्वा अवैध देशी शराब सहित एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

एटा – थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, थाना बागवाला पुलिस द्वारा 20 पव्वा अवैध देशी शराब सहित एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बागवाला पुलिस द्वारा अभियुक्त दीपक पुत्र रनवीर सिंह निवासी ग्राम जीसुखपुर थाना बागवाला जनपद एटा को आज दिनांक 21.02.2025 को 20 पव्वा अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना बागवाला पर मु0अ0स0 24/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत करते हुए थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है|

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-

  1. दीपक पुत्र रनवीर सिंह निवासी ग्राम जीसुखपुर थाना बागवाला जनपद एटा

बरामदगी

  1. 20 पव्वा अवैध देशी शराब।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बलः-

  1. उ0नि0 लौकेश सिंह
  2. हे0का0 अनुज कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks