अमरोहा। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया ,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य चौधरी समीम अयूब, उझारी के नगर अध्यक्ष चौधरी नदीम ने उझारी में बन में जाकर बंदरों को केले एवं ब्रेड खिला कर उन को भोजन कराया और कहां लॉक डाउन का पालन करते हुए लोग अपने घरो में रह रहे है यह बहुत अच्छी बात है जनपद अमरोहा के लोग लॉक डाउन का पूरी तरह से इमानदारी से पालन कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे अमरोहा की सम्मानित जनता पूरी तरह से शासन एवं प्रशासन के निर्देशों का पालन कर रही है ऐसी परिस्थिति में पशु-पक्षियों को खाने की और पानी की बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है इसी कड़ी में हम लोगों ने आज बंदरों को भोजन कराया है और मेरा लोगों से अनुरोध है लॉक डाउन का पूरी तरह पालन करते हुए पशु पक्षियों के भोजन एवं पानी का भी ध्यान रखें क्योंकि यह प्राणी भी मनुष्य पर ही आश्रित हैं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता लोगों की लगातार मदद कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे मैं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से अनुरोध करता हूं कि पूरी तरह से लॉक डाउन का पालन करें लॉक डाउन का पालन करते हुए भी अपना मानव धर्म निभाए||