महिलाओं को संगठित करने की मुहिम हुई तेज

भारतीय मीडिया फाउंडेशन महिला सेल द्वारा हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में महिलाओं को संगठित करने की मुहिम हुई तेज।


सिरमौर हिमाचल प्रदेश।
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में महिलाओं को संगठित करने का अभियान तेज गति में प्रारंभ हो गया है।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन महिला सेल सिरमौर की जिला अध्यक्ष नाजरा बेगम ने विभिन्न महिलाओं से मुलाकात कर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया को सशक्त बनाने की मुहिम चला रही हैं।
सिरमौर महिला सेल की जिला अध्यक्ष नाजरा बेगम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में महिलाओं का शोषण लगातार हो रहा है सिरमौर में भी कई महिलाओं के साथ अत्याचार का मामला प्रकाश में आता रहता है उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया को सशक्त बनाए बगैर महिलाओं का अधिकार सुरक्षित नहीं होगा हम सभी को समाज में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए आगे आना होगा।
हम सभी महिलाओं को भी कलम का सिपाही बना होगा।
उन्होंने कहा कि जल्द ही सिरमौर में भारतीय मीडिया फाउंडेशन महिला सेल की एक मजबूत टीम खड़ी की जाएगी और जिले में हो रहे भ्रष्टाचार का खुलकर विरोध होगा।
उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार जी,राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी जी एवं राष्ट्रीय प्रमुख सलाहकार अनवर अली जी के नेतृत्व में लगातार अधिकार, सम्मान ,सुरक्षा के विषय बिंदु पर ज्ञापन दिया जा रहा है चल रहे इस अभियान में हम लोग महिला सेल की ओर से भी ज्ञापन देने का कार्य करेंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks