
एटा! आज ञनेश्वर मिश्र सभागार में किसानो के मसीहा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिहं जी की जंयती के अवसर पर क्रषि विभाग, मत्स्य विभाग , उद्यान विभाग एवं पशु विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ” किसान दिवस समारोह ” पर विशिष्ट अतिथि के रूप में निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश कश्यप , एडीएफ मत्स्य श्री आर. के. श्रीवास्तव व मत्स्य निरीक्षक अनुज चौहान एवं निषाद पार्टी आई. टी. सैल के जिलाध्यक्ष देवांश वर्धन कश्यप सहित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन व विशिष्ट अतिथि ठा. भूपेन्द्र सिहं अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक का रहना हुआ ! इस अवसर पर अतिथियों के अलावा परियोजना निदेशक, उपक्रषि निदेशक, एडीएफ मत्स्य, जिला उद्यान अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आदि के द्वारा चौधरी चरण सिहं के जीवन व्रत्त पर चर्चा करते हुऐ उन्हे भारत के किसानों का मसीहा बताया! किसान दिवस समारोह में विभागीय स्तर पर संचालित योजनाओं में उच्च स्तर के प्रयास कर सफल होने वाले किसानों को भी अतिथिगंण के द्वारा सम्मानित किया गया !