भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा पूजा स्थल अधिनियम, 1991 के उल्लंघन के विरोध में प्रदर्शन की तैयारी

बुलंदशहर :- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पूजा स्थल अधिनियम, 1991 के कथित उल्लंघन के खिलाफ कदम उठाने का निर्णय लिया है। यह अधिनियम 15 अगस्त 1947 के बाद से सभी धार्मिक स्थलों की संरचना को बनाए रखने और सांप्रदायिक सौहार्द सुनिश्चित करने के लिए लागू किया गया था।
उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा faith, politics and law पूजा स्थल अधिनियम 1991 पर सम्मेलन नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित किया गया था।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अपूर्वानंद जी थे इस कार्यक्रम को प्रमुख रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव जनाब तौकीर आलम साहब, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव श्री प्रदीप नरवाल जी एवं कार्यक्रम आयोजक अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव जनाब शाहनवाज आलम साहब ने संबोधित किया
कांग्रेस ने हाल के दिनों में इस अधिनियम के उल्लंघन के प्रयासों पर चिंता जताई है। पार्टी का मानना है कि इस प्रकार के कदम न केवल संविधान के धर्मनिरपेक्ष मूल्यों के खिलाफ हैं, बल्कि देश में सामाजिक एकता को भी खतरे में डाल सकते हैं।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर ने बताया कि पार्टी जंतर मंतर, दिल्ली पर एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित करने की योजना बना रही है। इस प्रदर्शन का उद्देश्य सरकार और संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित करना होगा कि पूजा स्थल अधिनियम, 1991 का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।
प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर ने कहा कि इस अधिनियम का उद्देश्य धार्मिक स्थलों की संरचना को संरक्षित करना, सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखना, और ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व वाले स्थलों की पवित्रता को बनाए रखना है। पार्टी ने यह भी याद दिलाया कि राम जन्मभूमि विवाद को अधिनियम से अलग रखा गया था, ताकि उस समय का संवेदनशील मुद्दा प्रभावित न हो।

सैयद मुनीर अकबर ने बताया कांग्रेस ने देश की धर्मनिरपेक्षता और सांप्रदायिक शांति की रक्षा के लिए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की है। प्रदर्शन की तिथि और अन्य जानकारी जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी।
इसे मौके पर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष गण, सैयद मुनीर अकबर,वसी अहमद रिजवी, अनवर अनीस, शाहनवाज़ खान, खालिद खान, बुलंदशहर से साजिद चौधरी, नज़मी, शुजात आलम, कमरुज्जमा खान,सगीर अहमद जिलाध्यक्ष अलीगढ़,

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks