अनोखी शादी की सब जगह चर्चा –

UP के कन्नौज में 2 #₹लड़कियों ने आपस मे रचाई शादी
जेंडर चेंज करवा कर एक लड़की बन गई लड़का,
दोनों लड़कियां कन्नौज की हैं.. शादी कर रही हैं.. बहुत एडवांस शहर नहीं है कन्नौज.. बावजूद इसके वहां की लड़कियों की सोच काफी एडवांस है. अब सुनिए प्यार की ये अनोखी दास्तान कैसे शुरू हुई..
कन्नौज के सरायमीर में रहने वाले सराफा कारोबारी की बेटी करीब 4 साल पहले एक ज्वेलरी शॉप गई थी.. वहां उसकी मुलाकात ब्यूटी पार्लर चलाने वाली एक लड़की से हुई. ये छोटी सी मुलाकात दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई. सर्राफा कारोबारी की बेटी बचपन से ही लड़कों की तरह रह रही है. पैंट शर्ट पहनना.. छोटे-छोटे बाल रखना.. लड़कों के साथ घूमना फिरना.. ब्यूटी पार्लर संचालिका से शादी करने के लिए उसने 7 लाख रुपए खर्च करके जेंडर चेंज कराया.. उसे 3 ऑपरेशन कराने पड़े.. अपना नाम भी बदल लिया.. अब वो पूरी तरह से लड़का बन गई है. बीते दिनों दोनों ने सात फेरे ले लिए. धूमधाम से दोनों की शादी हुई.. परिवार और समाज के लोगों ने दिल से इस शादी में हिस्सा लिया.. वीडियो देखिए..