
एटा ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में अवैध शराब की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिरहची पुलिस द्वारा गत गुरूवार को अभियुक्त अरविन्द्र पुत्र रमेश चन्द्र निवासी लोधामई थाना मिरहची को जारथल के पास से 22 पव्वा अवैध देशी शराब सहित तथा समय करीब 20.45 बजे ख्वाजगीपुर चौराहा से अभियुक्त राजेन्द्र सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी लोधामई थाना मिरहची जनपद को 21 पव्वा अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।