एटा पुस्तक महोत्सव नित नये कीर्तिमान स्थापित करेगा-ज्ञानेन्द्र रावत

एटा,आदरणीय स्व० बृज पाल सिंह स्मृति पुस्तक महोत्सव की अपार सफलता हेतु आयोजक, संयोजक एवं आयोजन समिति के समस्त सदस्यो को शत शत बधाई एवं अनंत हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए वरिष्ठ पत्रकार, पर्यावरणविद,राष्ट्रीय पर्यावरण सुरक्षा समिति के अध्यक्ष एवं पुस्तक महोत्सव के संरक्षक ज्ञानेन्द्र रावत ने कहा है कि पुस्तक महोत्सव में इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में विविध आयोजनों में जहां और विस्तार हुआ, वहीं कार्यक्रमों में आगन्तुकों-सहभागियों में हुयी वृद्धि ने पुस्तक महोत्सव समिति के परिश्रम और नीति-निर्धारण की दूरदर्शिता व वैचित्र्य की विविधता का प्रमाण देकर यह साबित किया कि आने वाले वर्षों में पुस्तक महोत्सव सफलता के और प्रतिमान स्थापित करेगा। इसके साथ ही जनपद की प्रतिष्ठा को उत्तरोत्तर और बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगा। इस सबके लिए पुस्तक महोत्सव में सहभागिता करने वाले छात्र-छात्राएं, विद्यालयों के प्राचार्य – शिक्षक वृन्द, अभिभावक, प्रकाशक गण, समस्त प्रशासनिक अधिकारी, महोत्सव को संबल और सहयोग प्रदान करने वाले राजकीय इंटर कालेज एटा का समस्त स्टाफ, पूर्व शिक्षक व छात्र सहित सहयोगी-मित्रगण एवं समस्त बंधु साधुवाद के पात्र हैं जिनका अप्रतिम सहयोग इस पूरे कार्यक्रम का आधार है। मैं पुनः इस आयोजन की अपार सफलता हेतु आयोजन समिति के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं देता हूं एवं उज्जवल भविष्य हेतु मंगल कामना करता हूं।
मैं अपनी अस्वस्थता के कारण इस पुनीत यज्ञ का साक्षी न बन सका, इसका आजीवन दुख रहेगा। इसके लिए आयोजन समिति से क्षमा प्रार्थी हूं। आशा है आप क्षमा करेंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks