
लखीमपुर खीरी। धौरहरा वाहन चेकिंग के दौरान धौरहरा पुलिस ने मोबाइल लूटने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में क़ामयाब हुई। गिरफ्तार हुए तीनों लुटेरों को विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय भेजा गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।
गुरुवार को धौरहरा पुलिस को क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिलने के बाद मोबाइल लुटेरों की घेराबंदी करते हुए तीन लुटेरों को रंजीत गंज पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया वादी मुकदमा आदिल ने सूचना दी कि सिसैया से आटो से आते वक्त बाइक सवार तीन युवकों ने सैमसंग मोबाइल लूट लिया जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में टीमें गठित की थी, इसी दौरान रंजीतगंज के पास वाहन चेकिंग के दौरान तीन लोगों के पास भिन्न-भिन्न स्थानों से चोरी किए 5 मोबाइल फोन,एक पर्स,इण्डियन बैक की पासबुक,एक तमंचा व कारतूस,घटना में प्रयुक्त काली मोटरसाइकिल बरामद कर ओम गुप्ता उर्फ दीपांशु पुत्र स्व0 शिव नारायण, विष्णु तिवारी उर्फ बृजेश पुत्र मुकेश,संग्राम सिंह पुत्र राजकुमार निवासी मोहल्ला सुभाष नगर,देवकली रोड कोतवाली सदर लखीमपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले यह तीनों कोतवाली सदर,थाना खमरिया,थाना सिधौली सीतापुर व मिहींपुरवा, बहराइच में भी लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके है। तीनो को विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय भेजा गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस दौरान निरीक्षक बीरेंद्र सिंह,अजय सिंह,सिपाही राकेश राजपूत,रजनीश,विशाल रोहित व शोभित कुमार ने तीनों को गिरफ्तार करने में अहम भूमिका निभाई है।