
सिढपुरा ( कासगंज ) शनिवार को सिनेमा जगत के प्रेमियों के लिए एक बार फिर से सिनेमाघर चालू कर दिया गया है ! आपको बता दें कि धुमरी रोड पर श्रीराम टॉकीज एक लंबे सालों से बंद चल रहा था , जिससे सिनेमा जगत के प्रेमियों में खासी मायूसी देखने को मिल रही थी, सिनेमा जगत के प्रेमियों के विशेष आग्रह एवं निवेदन पर सिनेमाघर संचालक वरुण सोलंकी ने अधिकारियों के अनुमोदन पर शनिवार को पुनः सिनेमा घर चालू कर दिया है ! जिससे फ़िल्मों के शौकीन लोगों में एक अलग तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है ! बंद सिनेमा घर एक लंबे समय के बाद चालू होने से शौकीन लोगों के चेहरे पर एक अलग तरह की हंसी और खुशी देखने को मिली।