
वाराणसी।
जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं जन समस्याओं के संदर्भ में भारतीय मीडिया फाउंडेशन की टीम ने क्षेत्र का दौरा किया।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन की मीडिया अधिकारियों ने जमीनी लेवल पर रिपोर्टिंग करते हुए बताया कि लोगों को आने-जाने में हो रही है दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है कहीं नाला भरा है तो कहीं सीवर जाम है तो कहीं पर नाला टूटा है कहीं पर सीवर और गालियां जाम ।
आलोक विभाग के द्वारा महिनो से खराब पड़ी लाइट को ठीक नहीं कराया जा रहा है यह सब भ्रष्टाचार का मामला है।
जल समस्याओं से रिपोर्टिंग करने के बाद भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार जी एवं परिवहन फोरम भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता मिंटू राजभर जी को अवगत करा दिया गया है।
नगर निगम के कर्मचारी वार्ड नंबर 60 में कर रहे लापरवाही
कहीं मेयर और नगर आयुक्त दावा करते हैं कि काशी को स्वच्छ रखेंगे नक्की घाट के वार्ड नंबर 60 में हनुमान जी मंदिर के पास में भरा हुआ सीवर लाइन से पूरी गली सामुदायिक केंद्र से लेकर नक्की घाट वरुण के कारण दूर तक नाला भरा पड़ा हुआ है व्याप्त समस्याओं को देखा जाए तो हादसा होने की संभावना है ।