
बरेली :: पुलिस लाइन रविंद्रालय सभागार में यातायात अधीक्षक मोहम्मद अकमल खान के नेतृत्व में मूकबधिर व्यक्तियों के लिए यातायात के नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में मूक बधिर शिक्षक तृप्ति पटेल और मूकबधिर व्यक्तियों ने भाग लिया इस अवसर पर संकेत के माध्यम से यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया इस अवसर पर यातायात अधीक्षक ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान ने बताया कि यह वर्ग विशेष जो मुकद्दर व्यक्ति है इनको हमेशा वंचित रखा जाता है लेकिन इस बार हमने मुख्यमंत्री आदेश पर ऐसे व्यक्तियों के लिए भी यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया है

उन्हें यातायात संबंधी नियमों को बताते हुए कहा कि चींटी से लेकर पक्षी तक
नियमों का पालन करते हैं और अनुशासन में रहते हैं इस अवसर पर उनके जो शिक्षक थे वह भी उन्हें इशारे से बताते रहे और हेलमेट पहनना सिविल बेल्ट लगाने और यातायात संकेत के माध्यम से दुर्घटनाओं को रोकने के प्रति जागरूक किया गया वहां पर स्कूटी और मोटरसाइकिल पर स्टीकर लगाए गए जिसकी गाड़ी में सभी कागजात पूरे होंगे हेलमेट लगा होगा वह उसकी गाड़ी नहीं रोकी जाएगी गाड़ी चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करना है और किसी भी सूरत में हेलमेट नहीं हटाना है सावधानी हटी दुर्घटना घटी की बातों को ध्यान में रखते हुए बड़े लगन के साथ मूक बधिर व्यक्तियों ने यातायात के नियमों को समझा और उसका पालन करने का संकल्प लिया। दो मूकबधिर ने अपनी सांकेतिक भाषा में शिकायतें भी दर्ज कराई जिसमें मूकबधिर ब्रिजेश शर्मा ने बताया कि उनकी गाड़ी के नंबर प्लेट से शहर एक अन्य वाहन भी चल रहा है।
दूसरे मूकबधिर अदनान ने बताया कि मूकबधिर स्टिकर लगे होने पर भी उन्हें रोककर परेशान किया जाता है,रोकने पर कोई भी उनकी बात नहीं समझ पाता है इस समस्या की ओर ध्यान देने को आग्रह किया।
उसके बाद एसपी ट्रैफिक और पुलिस कर्मियों ने सभी के वाहनों पर मूकबधिर स्टीकर लगाकर सभी को वाहनों को रवाना किया गया ।।