पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा कराया दर्ज

बरेली :: मेनका संजय गांधी शेल्टर होम के प्रबंधक धीरज पाठक ने तीन लोगोंं के खिलाफ आवारा गोवंश को पकडक़र ले जाने के मामले में थाना कैंट में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले से संबंधित एक वीडियो भी मिला है जिसमें कुछ महिलाएं आरोपियों पर गायों को चोरी कर ले जाने का आरोप लगा रही हैं।
धीरज पाठक ने बताया कि पीएफए सेंटर पर एक लडक़ी ने सूचना दी कि तीन लोग आवारा गायों को पकडक़र ले जा रहे हैं जिस पर वह तुरंत ही पुलिस को लेकर लाल फाटक पर पहुंचे। जहां पहुंचकर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत मेें ले लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम राजवीर सिंह पुत्र रामेश्वर दयाल, गंगाराम पुत्र फूल सिंह तथा रविन्द्र सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासीगण भोजपुर जोगीठेर थाना बहेड़ी बताए। धीरज पाठक की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks