इंजन हुआ फेल,ढाई घंटे खड़ी रही ट्रेन, भोपाल परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों का छूटा पेपर

दक्षिण एक्सप्रेस का इंजन हुआ फेल,ढाई घंटे खड़ी रही ट्रेन, भोपाल परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों का छूटा पेपर

झांसी।उत्तर प्रदेश के झांसी से मंगलवार को मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित प्रतियोगी परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों की परीक्षा छूट गयी।दक्षिण एक्सप्रेस का इंजन फेल होने से अभ्यर्थियों की परीक्षा छूट गई।ट्रेन बीना से पहले ही खड़ी हो गई।काफी मशक्कत के बाद ट्रेन में दूसरा इंजन जोड़ा गया। इस दौरान दक्षिण एक्सप्रेस ढाई घंटा मेन लाइन पर ही खड़ी रही।

हजरत निजामुद्दीन से चलकर हैदराबाद जाने वाली दक्षिण एक्सप्रेस मंगलवार को अपने निर्धारित समय से 20 मिनट की देरी से झांसी पहुंची थी।यहां से भोपाल में आयोजित परीक्षा में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी ट्रेन में सवार हुए थे।
अभ्यर्थियों की भोपाल में 11 बजे से परीक्षा होनी थी,लेकिन दक्षिण एक्सप्रेस ललितपुर से आगे बढ़ी तो करौंदा स्टेशन के पास दक्षिण इंजन फेल हो गया। इंजन फेल होने से दक्षिण एक्सप्रेस मेन लाइन पर ही खड़ी हो गई।लोको पायलट ने काफी प्रयास किया,लेकिन इंजन चालू नहीं हो सका।

इसके बाद रेल अधिकारियों को दक्षिण एक्सप्रेस के इंजन फेल होने की जानकारी देकर अवगत कराया गया। इसके बाद रेल अधिकारियों ने दूसरा इंजन भेजा।इस दौरान दक्षिण एक्सप्रेस ढाई घंटा खड़ी रही।बता दें कि दक्षिण एक्सप्रेस के भोपाल पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 9.40 है।

पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन का इंजन तकनीकी कारण से फेल हो गया था, इसके बाद दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन का गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks