सीसामऊ मे उपचुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर पहुंच कर किया रोड शो…..

उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर

कानपुर।सीसामऊ मे उपचुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर पहुंच कर किया रोड शो…..रोड शो के दौरान उन्होंने देखा की छतो पर लोग ‘बंटोगे तो कटोगे’ लिखी तख्तियां लिए खड़े रहे , भगवा रथ पर सवार होकर योगी आदित्यनाथ ने रोड शो को आरम्भ किया। कमल की आकृति लिए कानपुर नगर के पार्षदों की टोली भी योगी मोदी ज़िंदाबाद के नारे लगा रहे थे रथ के साथ साथ भगवा साड़ी में महिलाएं भी रथ के साथ मोदी-योगी जिंदाबाद के नारे. लगा रही थी। सीसामऊ सीट पर भाजपा के समर्थन में रोड शो के लिए पहुंचे सीएम योगी का लोगों ने जबरदस्त स्वागत किया. शहर के बजरिया चौराहे पर जैसे ही दोपहर एक बजकर 33 मिनट पर सीएम योगी भगवा रथ पर सवार हुए, हर तरफ योगी-योगी के नारे लगने लगे. इसके बाद फिर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने उन्हें भगवा टोपी पहनाई. साथ ही हाथ में कमल के चिह्न का छोटा कटआउट थमाया.।

सीएम योगी के साथ रथ पर भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी भी मौजूद रहे।सीएम योगी ने रथ से ही सभी का अभिवादन करने के लिए हाथ हिलाया. सीएम योगी का रथ बजरिया से संगीत टाकीज चौराहा की ओर जैसे-जैसे बढ़ा, वैसे-वैसे कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ता गया. हर तरफ जय श्री राम, मोदी-योगी जिंदाबाद के नारों की गूंज थी जाते-जाते सीएम ने भी कहा- ध्यान रखना बस एक बात, बंट गए तो कट गए. उन्होंने कार्यकर्ताओं क़ो संदेश दिया कि 20 नवंबर क़ो सीसामऊ बिधानसभा क्षेत्र के हर घर से वोट जरूर पड़े, इसकी फिक्र आपको करनी होगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks