बटेश्वर को पांचवे कुंभ का दर्जा दिए जाने की मांग,

आगरा,महामंडलेश्वर बाबा बालक दास के नेतृत्व में हुआ दूसरा शाही स्नान, गाजे बाजे के साथ निकले संताें ने उठाई बटेश्वर को पांचवे कुंभ का दर्जा दिए जाने की मांग, दिखाए हैरत अंगेज करतब।
बाह। शुक्रवार को बटेश्वर को पांचवे कुंभ का दर्जा दिए जाने की मांग के साथ महामंडलेश्वर बाबा बालक दास के नेतृत्व में संतों ने ब्रह्मलाल महाराज मंदिर के घाट पर यमुना नदी में दूसरा शाही स्नान किया। चारों संप्रदायों के संत शुक्रवार को सुबह 8 बजे अपने अखाड़ों से तीर्थ क्षेत्र की परिक्रमा को निकले। करीब 7 किमी की परिक्रमा के दौरान संतों ने तलवार, फरसा, गदा आदि से हैरत अंगेज करतब दिखाए। गाजे बाजे के साथ निकले संतों के आगे घुड़ सवार पुलिस चल रही थी। परिक्रमा मार्ग पर संतों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। विभिन्न देवालयों में मत्था टेकने के बाद संत बटेश्वर के घाट पर पहुंचे। यमुना में डुबकी लगाई, ब्रह्मलाल महाराज को पूजा। महामंडलेश्वर ने मेले में जुटे श्रद्धालुओं से पांचवें कुंभ की मुहिम से जुड़ने का आहवान किया। बटेश्वर के विकास पर खुशी का इहजार कर कहा कि जल्द ही बटेश्वर को कुंभ का दर्जा मिलेगा।

परिक्रमा मार्ग पर गंदगी, पुलिस वाले ले गये पैसे- महामंडलेश्वर।
बाह। शाही स्नान के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए महामंडलेश्वर बाबा बालक दास ने परिक्रमा मार्ग पर गंदगी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि परिक्रमा मार्ग शौच के मल से अटे पड़े हैं। जिला पंचायत ने अस्थाई शौचालय नहीं बनवाए हैं। लोग खुले में शौच को मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत से तीसरे शाही स्नान से पहले मार्ग की साफ सफाई कराए जाने को कहा है। उन्होंने परिक्रमा मार्ग पर सुरक्षा के लिए चलने वाले पुलिस कर्मियों पर बसूली का आरोप लगाया है। कहा है कि पहले और दूसरे शाही स्नान के बाद हमारे लोगों से पैसे ले गये। कितने पैसे? पूछे जाने पर बोले तीन-तीन हजार रुपये। उन्होंने पुलिस कर्मियों की निष्ठा पर सवाल उठाया है? इस संबंध में पूछे जाने पर मेला कोतवाल सत्यपाल सिंह नागर ने बताया कि उन्हें रुपये दिये या लिये जाने की जानकारी नहीं है। न कोई शिकायत मिली है। फिर भी छानबीन की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks