
एटा,गुणवत्ता विहीन पानी निकास नाले के निर्माण की अखिल भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी एटा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंप शिकायत की, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद एटा को जांच सौंप तत्काल कार्रवाई कराने का जिलाधिकारी एटा ने आश्वासन दिया पदाधिकारीयों की बैठक में तय किया गया कि आज के ज्ञापन सहित लंबित जनसमस्याओं का तत्काल समाधान करते हुए कठोर कार्यवाही नहीं की गई तो दिनांक 15.11.2024 को प्रातः 11 बजे मंडलायुक्त अलीगढ़ को ज्ञापन सौंपने के बाद दिनांक 18.11.2024 को लखनऊ में नगर विकास मंत्री, कृषि मंत्री, कृषि उत्पादन मंडी समिति मंत्री, उपमुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री जी से व्यक्तित्व रूप से मुलाक़ात कर ज्ञापन के पश्चात किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव तेज सिंह वर्मा, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह,राजेंद्र सिंह वर्मा, भगवान सिंह वर्मा सहित आदि लोग मौजूद रहे।