
मजबूत लोकतंत्र-सबकी भागीदारी’’ के वि.सभा 24 चुनाव के तहत कई प्रत्याशियों ने की नामांकन
नामांकन के बाद हुई जनसभाएं, खूब हुई भाषणबाजी, प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे कई दिग्गज
गिरिडीह :- सभी विधानसभा क्षेत्र से कुल 14 नॉमिनेशन हुआ । जिसमें से गिरिडीह से 03, गांडेय से 03, जमुआ से 03, बगोदर से 02, धनवार से 1 तथा डुमरी से 02 है। जिसमें धनवार के माले से राजकुमार यादव, बीजेपी बगोदर से नागेंद्र महतों, निर्दलीय से चंद्रशेखर मंडल,बीजेपी की जमुआ विधानसभा से मंजू देवी, जे एम एम से केदार हाजरा,JLKM से रोहित कुमार दास, गांडेय विधानसभा से जेएमएम की कल्पना मुर्मू सोरेन, बीजेपी से मुनिया देवी,जागरूक जनता पार्टी से शमीम अख्तर, गिरिडीह विधानसभा से जेएमएम के सुदिव्य कुमार सोनू,जागरूक जनता पार्टी से अनिशा सिन्हा, बहुजन समाजवादी पार्टी से अरुंधति मिश्रा, डुमरी विधानसभा से JLKM से जयराम महतो,निर्दलीय से इंद्रजीत कुमार जयसवाल ने अपना नामांकन दाखिल किया।